Ads 468x60px

Sunday, 29 May 2016

हमारे जीवन में कंप्यूटर का महत्व ( Importance of Computer In Our Lives )



आज पूरे विश्व में कंप्यूटर का महत्वपूर्ण स्थान है| आज के समय में हर जगह कंप्यूटर का उपयोग बढ़ता जा रहा है| आज हर जगह चाहे वह शिक्षण संसथान हो या वैज्ञानिक अनुसंधान हो, बैंक हो या चिकित्सा जगत सम्बंधित कार्य, रक्षा सम्बंधित कार्य या उद्द्योग एवं व्यापार में, प्रकाशन में या मनोरंजन में, संचार में या अंतरिक्ष प्रौद्दोगिकी में हर जगह कंप्यूटर का इस्तेमाल हो रहा है|


कंप्यूटर का महत्व ( Importance of computer )


• शिक्षा में कंप्यूटर का महत्त्व: आज हर शिक्षण संस्थानों में विध्यार्तियों को कंप्यूटर द्वारा शिक्षा प्रदान की जा रही है| हर संस्थानों में डिजिटल लाइब्रेरी ने पुस्तकों की सर्वसुलभता सुनिश्चित कर दी है| आज बच्चों को छोटी कक्षाओं में ही कंप्यूटर के बारे में बताया और पढाया जा रहा है| इससे बच्चे छोटी उम्र से ही कंप्यूटर के बारे में जानने लगे हैं|
• बैंकिंग क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्त्व: कंप्यूटर के प्रयोग ने बैंकिंग क्षेत्र में क्रांति ला दी है| कंप्यूटर ने बैंक में काम करने की गति को बढ़ा दिया है| ए टी म (ATM) तथा ऑनलाइन बैंकिंग, चेक का भुगतान, रुपया गिनने में तथा पासबुक की एंट्री में कंप्यूटर का प्रोयोग किय जा रहा है| 


• चिकित्सा क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्त्व: शरीर के अन्दर के रोगों का पता लगाने, उनका विश्लेषण और निदान करने के लिए कंप्यूटर का वृस्त्रित प्रयोग हो रहा है| कंप्यूटर की मदद से नयी-नयी बीमारियों के बारे में पता लगाने में आसानी होती है|

• रक्षा: जिस तरह और जगहों पर कंप्यूटर की सहायता से कुशलतापूर्वक तथा तेज गति से काम हो रहा है, उसी तरह से रक्षा क्षेत्र में भी कंप्यूटर का भरपूर प्रयोग हो रहा है| रक्षा अनुसंधान, वायुयान नियंत्रण, मिसाइलों का संचालन तथा उनका नियंत्रण, रडार आदि में कंप्यूटर का प्रोयोग हो रह है|

0 comments:

Post a Comment